Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरक्षेत्र में डेंगू मरीजो के बढ़ते क्रम से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सामुदायिक...

क्षेत्र में डेंगू मरीजो के बढ़ते क्रम से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गई उचित व्यवस्था

जमानियां( गाजीपुर ) क्षेत्र के बरूईन गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू के मरीजो की वृद्धि को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु समुचित व्यवस्था की गई ।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि डेंगू को देखते हुए 6 बेड का डेंगू वार्ड मरीजों के लिए स्थापित किया गया है । वही पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और जांच किट भी उपलब्ध है। स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन खराब है। जिस कारण से बाहर से सीबीसी की जांच कराई जा रही है। बारिश के कारण नगर सहित ग्रामीण अंचलों में जगह जगह जलभराव है। इससे मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ने की संभावना और भी प्रबल हो गई है। अस्पताल में वायरल बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी तक कोई डेंगू का मरीज नहीं मिला लेकिन पहले से ही अस्पताल में तैयारी की गई है। वार्ड की खिड़कियां व दरवाजे के कांच व जालिया लगवा कर सुरक्षित किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक वार्ड मे मरीजों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी की सुविधा भी की गई है। बताया कि यदि कोई मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर भी मिलता है तो उसे सीएचसी पर भेजने के लिए अवगत कराया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !