Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइम22 किलो गोमांस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

22 किलो गोमांस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली पुलिस ने नगर स्थित कसाई मोहल्ला के एक घर में कोतवाली पुलिस विभाग छापा मार कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

जिसके साथ ही 22 किलो कटा हुआ गोवंश का मांस, एक चमड़ा, एक लकड़ी का गुटका, एक चापड़, दो चाकू, एक तौल मापक इलेक्ट्रॉनिक व एक अदद प्लास्टिक का टब बरामद किया गया। पुलिस ने दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के कसाई मोहल्ले स्थित एक मकान के अंदर गोवंश काटा जा रहा है। जिसके आधार पर दबिश दी गई और अभियुक्त शाह आलम कुरैशी निवासी कानूनगो मोहल्ला को गिरफ्तार कर कोतवाली ला गया। उसके पास से करीब 22 किलो कटा हुआ गोवंश का मांस, एक चमड़ा, एक लकड़ी का गुटका, एक चापड़, 02 चाकू, एक तौल मापक इलेक्ट्रॉनिक व एक अदद प्लास्टिक का टब बरामद कि गई। अभियुक्त शाह आलम कुरैशी से पूछताछ में पता चला कि उसे मांस काटने के लिए जाहिद निवासी कसाई मोहल्ला ने अपने घर बुलाया था तथा गाय का बछड़ा भी उसने ही उपलब्ध कराया था। उन्होंने बताया कि गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।  बरामद मांस का सैंपल ले लिया गया है शेष को नष्ट करा दिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !