Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरराष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की बैठक का किया आयोजन व मानदेय...

राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की बैठक का किया आयोजन व मानदेय न मिलने पर की चर्चा

जमानिया। तहसील क्षेत्र के फुल्ली गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पांच माह से मानदेय न मिलने पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया वही धरना प्रदर्शन करने की रणनीति भी तैयार की गई।

इसी कड़ी में
बैठक की अध्यक्षता कर रहे शम्भू राय ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त किये गए रसोइयों को काम की सुरक्षा व जीने लायक पारिश्रमिक का भुगतान करने आदि को लेकर राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वाधान में आगामी 23 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर रणनीति तैयार की गई है । और यह भी बताया अगर मानदेय नहीं उपलब्ध कराया गया तो राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट अपनी बात को धरना प्रदर्शन के माध्यम से इको गार्डन लखनऊ प्रांगण में उच्च अधिकारीयो के सामने रखने को बाध्य होगा इस अवसर पर बरफी‚ सुषमा‚ सहजादी‚ देवन्ती‚ आशा‚ जानकी‚ पानमती‚ ऊषा‚ शैल कुमारी‚ सुमन‚ सरोज‚ राजमती‚ पुष्पा‚ मंजू‚ गुडिया‚ यशोदा आदि रसोइया मौजूद रहे। संचालन तहसील अध्यक्ष रामचन्दर राजभर ने किया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !