Monday, September 7, 2026
Homeक्राइमगांजा लेकर जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गांजा लेकर जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुईन गांव स्थित नहर मोड़ के पास से पुलिस ने गांजा लेकर जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध सामग्री लेकर डिग्री इलाइचीपुर की ओर से पैदल बरुईन गांव की ओर आ रहा है। जिस पर पुलिस ने छिप गई और  अभियुक्त के आते ही उसे धर दबोचा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि बहादुरपुर गांव निवासी अजय उर्फ रोलू यादव को एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ पकडा गया है। युवक के पीठ पर मौजूद लाल रंग के पिट्ठू बैग से यह बरामदगी हुई है। युवक ने स्वीकार किया है कि वह गांजा का फुटकर विक्रेता है। उसे सुसंगत धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !