Saturday, September 12, 2026
Homeक्राइमभूमि पर जबरजस्ती कब्जा कर खेती करने व जान से मारने की...

भूमि पर जबरजस्ती कब्जा कर खेती करने व जान से मारने की धमकी देने पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को भूमि पर जबरजस्ती कब्जा कर खेती करने व जान से मारने की धमकी देने पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वही बता दे कि ग्राम ताजपुर निवासी नवीन कुमार ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि भूमि मौजा टिसौरा आ0नं0 273 में एक बीघा विशाल राय पुत्र ब्रहमदेव
राय से क्रय किया था जबकि विशाल राय हमसे सहमत थे और अपनी भूमि पर कब्जा दिये थे लेकिन विपक्षीगण रामजी राय, संजय राय, अंगद व मुकुंद साकिन टिसौरा द्वारा हमारी भूमि पर जबरजस्ती धान की रोपाई कर रहे थे। मना करने गये तो विपक्षी मारने पीटने के लिए लाठी, फरसा लेकर दौडा लिए और जान से मारने की धमकी देने लगे। विपक्षी गोलबंद व मनबढ किस्म का व्यक्ति है। उन्होंने उपरोक्त विपक्षी गणों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाई की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !