Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान

जमानियाँ (गाजीपुर)। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

बता दे की
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 118 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के द्वारा जिलाधिकारी से फरियाद लगाई जिसमें 11 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायें तथा सार्वजनिक भूमि, तालाब, भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कोई भी समस्या से ग्रसित व्यक्ति आफिस का चक्कर न काटे तत्काल मौके पर जाकर उनकी समस्या का निस्तारण किया जाय। वही उन्होनेे कहा की आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाय। शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगें।


खतौनी में अमल बरामद न होने की युवक के शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल समाधान कराते हुए खतौनी उपलब्ध कराई गई। वही रघुनाथपुर गांव में चकरोड के विवाद का समाधान होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी, तहसीलदार देवेन्द्र कुमार एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !