जमानिया(गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के मथारा गांव निवासी के विरूद्ध एनबीडब्लू जारी कर दिया गया है। पुलिस कार्यवाही कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस कारण से एनबीडब्लू जारी कराने का आग्रह किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मथारा गांव का रहने वाला अभियुक्त सदाब उर्फ सद्दाम मुकदमे में वांछित है। जिनकी गिरफ्तारी का बहुत प्रयास किया गया। परिवार के लोगों को उसे हाजिर करने के लिए भी बताया गया लेकिन वह अपने को छिपा रहा है और अभी तक वांछित अभुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ है। जिस कारण से न्यायालय ने एनबीडब्लू जारी करने का निवेदन किया है।

