नंदगंज के पहाड़पुर फोरलेन पर वाहन चेकिंग दौरान एक किलो 250 ग्राम गाँजा के साथ एक युवक गिरफ्तार।
नंदगंज– स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फोरलेन पर वाहन चेकिंग करते समय पुलिस ने एक दबंग युवक को एक किलो 250 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता अपने हमराही चंद्रजीत यादव के साथ पहाड़पुर सर्वजीत ढाबा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक अभियुक्त झोला लेकर पैदल घबराया हुआ जा रहा था। तभी पुलिस शक के आधार पर उसे रोका और झोला का तलाशी लेने पर उसमें एक किलो 250 ग्राम गाँजा मिला।
पुलिस उसको लेकर थाने आयी। पूछताछ में वह अपना नाम सूर्य प्रताप यादव उर्फ मुनीब यादव निवासी तरांव थाना रामपुर माँझा बताया। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि सूर्य प्रताप यादव पर इसके पूर्व सैदपुर थाना में धारा 307 सहित दो और मुकदमें पंजीकृत है। पुलिस ने उस पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया।

