Wednesday, July 15, 2026
Homeक्राइमपिता के बाद अब पुत्र को भी जान से मारने की मिली...

पिता के बाद अब पुत्र को भी जान से मारने की मिली धमकी

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवढी गांव निवासी वीर बहादुर सिंह को गांव के ही कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मेरे पिता की हत्या वर्ष 2018 में गांव के एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया था । जिस मुकदमे में जनपद न्यायालय गाजीपुर द्वारा उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया गया। गांव के पश्चिम तरफ रोड पर दो भाईयों ने मुझे पिता की हत्या के मामले में कहीं अपील करने से मना करते हुए धमकाने लगा और पिता की तरह ही मुझे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके पास 315 बोर का कट्टा भी था। जिसे दिखा कर बार बार धमका रहा था। जिस कारण से कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि वीर बहादुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !