Monday, July 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में मना नवम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस

जमानिया सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में मना नवम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस

जमानिया/दिनांक 21.06.2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जामानिया में स्थित सत्यम इंटरनेशनल  स्कूल में वसुधैव कुटुम्बक के लिए योग के संकल्प के साथ योग शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


इस शिविर में स्कूल प्रबंधक श्री सत्य प्रकाश मौर्या के साथ सभी अध्यापकगण एवम् छात्रों ने भाग लिया एवम् योग को अपनाकर स्वयं एवम् संपूर्ण विश्व को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्धता की सपथ ली
वही स्कूल प्रबंधक एवम् प्रधानाचार्या  ने योग दिवस पर कहा कि योग को अपने जीवन मे अपना कर हम अपने सम्पूर्ण व्यक्तित्व में परिवर्तन ला सकते हैं। इस बार का योग थीम वसुधैव कुटुंबकम रहा जिसमें भारत G20 का प्रतिनिधित्व पूरे विश्व में कर रहा है ।

यही अवसर है कि हम सभी मिलकर योग के द्वारा हर घर योग का प्रचार प्रसार कर पूरे विश्व के कोने कोने में भारतीय संस्कृति जीवन शैली का प्रचार प्रसार कर भारत को पुनः विश्व गुरु बना सकते हैं। योग पूरे विश्व को एक परिवार मानता है तथा सभी को जोड़ने का कार्य करता है वह चाहे  प्रकृति व पुरुष हो चाहे शरीर आत्मा व मन का संबंध सभी को एक आकार करना ही योग् का मूल उद्देश्य है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !