Monday, July 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गाज़ीपुर। नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “हर आंगन योग” के अवसर पर 21 जून 2023 को पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर नवम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस ‘‘हर घर आंगन योग‘‘ भव्य रूप मनाया गया। वृहस्पतिवार को जनपद  में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ नवम् अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल संयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 जयंत कुमार ने किया।

जिला प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह,, समस्त जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी, के अलावा कुल लगभग चार हजार लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया।

प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला दिब्यांगजन संशक्तिकरण अधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रातः छह बजे से नेहरू युवा केन्द्र प्रशिक्षको के द्वारा विभिन्न विकास खण्डो पर योगाभ्यास कर विभिन्न जानकारी दी गयी।

इसी क्रम में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर विश्व योग दिवस के  अवसर पर  योगा शिविर  आचार्य /उप निदेशक इंजीनियर सुबास चंद्र सिंह के देख रेख में आयोजित किया गया l आचार्य जी ने बताया कि करें योग रहें निरोग  से ही मनुष्य स्वस्थ रह सकता है lयोगा से होने वाले लाभ  एवं योगा से शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए उसकी नितांत आवश्यकता  पर  बल दिया l इसी क्रम में संस्थान के प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ रहने  के लिए योगा अत्यंत आवश्यक है। उक्त शिविर में प्रधान सहायक  मृत्युंजय सिंह  वरिष्ठ सहायक कृष्णा नन्द पाण्डेय,प्रचार सहायक संजय मौर्य, कनिष्ठ सहायक किशन कुमार सिंह , प्रशिक्षक प्रमोद सिन्हा, कमला सिंह यादव, रागिनी सिंह , सुरेंद्र राम, गोपाल शरण सिंह, सुनील राम, बदरे आलम, राजरानी पाण्डेय, कुसुम देवी, संजय, अंबरीश, गौरव, ख़ुशी, प्रीति, निशा,बबली, ओमप्रकाश, रितेश आदि ने योगा शिविर मे भाग लिया कार्यक्रम का संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया l

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !