Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियाँ सभासदों द्वार कक्ष निर्माण को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद...

जमानियाँ सभासदों द्वार कक्ष निर्माण को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सौंपा पत्रक।

जमानियाँ सभासदों द्वार कक्ष निर्माण को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सौंपा पत्रक।

जमानियाँ / गाजीपुर- स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभासदों द्वारा शनिवार को सभासद कक्ष बनवाने को लेकर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी को पत्रक सौपा।

पत्रक के द्वारा सभासदों ने मांग किया कि सभासदों के बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जिससे कारण सभासदगणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी सभासदों को बैठने के लिए एक अलग से सभासद कक्ष का निर्माण कराया जाय। जिसमें सभासद गण अपने कक्ष बैठ सके व अपने वार्ड के लोगों की
समस्या का निराकरण भी करा सकें। उक्त मौके पर सभासद प्रमोद यादव, राहुल वर्मा, अंजली कुमार गुप्ता, अब्दुल्ला, रोहित शर्मा, राकेश कुमार, राधेश्याम, सचिन कुमार वर्मा, रजनीकांत उपाध्याय, माया देवी, सुरेन्द्र चौधरी, पूनम यादव, करीम, मनीष सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !