ज़मानिया संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप।
जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना का कारण पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। वही मृतका के पिता ने हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप जाहिर किया है। व सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण करने हेतु जिला मुख्यालय स्थानांतरण कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम परिवारिक कलह से उबकर अमृता देवी (30) पत्नी लोरिक यादव ने रात में अपने दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाल कर खुद को फांसी लगा ली। बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी साथ ही मृतका के स्वजनों को भी दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी परिवार वालों से ली। शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
वहीं मामले की जाँच में जुट गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में आपसी कलह के कारण विवाहित की मौत हुई है। मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है। वहीं चन्दौली जनपद के ग्राम कंजहरा निवासी मृतका के पिता राममूरत यादव ने आरोप यह लगाया है कि उसकी बेटी को जान से मारकर फांसी लगा दी गई है।
चेहरे व हाथ पर पड़े काले निशान स्पष्ट रूप से बया कर रहा है कि मारने पीटने के बाद हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है।

