Friday, September 4, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाआकाशीय बिजली गिरने से किशोर समेत चार की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से किशोर समेत चार की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला समेत एक किशोरी गम्भीर रूप से झुलस जाने से मौत।

गाज़ीपुर- मरदह थाना क्षेत्र के गाइं ( देऊपुर) गांव में शनिवार की देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला समेत एक किशोरी गम्भीर रूप से झुलस गई जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल मऊ ले जाते समय दोनो की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंशा यादव पत्नि स्व लालमैन यादव उम्र 42 वर्ष और कुमकुम यादव पुत्री दीना यादव 17 दोनो प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम एक साथ घर से गोबर लेकर खेत में डालने गई थी तभी बारिश शुरू हो गई और वह गोबर खेत में डालकर पेड़ के नीचे आकर बैठने इसी बीच बिजली तरकी और वह दोनों लोग बुरी तरह झुलस गई खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जिला अस्पताल मऊ के लिए लेकर निकले जहां बीच रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई,

वहीं बिजली तड़पने से दूसरी घटना कासिमाबाद थाना क्षेत्र के अडार गांव में हुई जहां पर ममता यादव उम्र 18 वर्ष पुत्री रामविलास घर से गोबर लेकर खेत में डालने गई थी तभी अचानक बिजली की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई

तीसरी घटना मरदह थाना क्षेत्र के बगही बासी के पूरा में हुई जहां घर के बाहर खड़े राम बचन राजभर पुत्र गुलशन राजभर उम्र 14 वर्ष और श्याम जीत पुत्र फेकू राजभर के ऊपर अचानक बिजली गिरने से दोनों लोग बुरी तरह झुलस गए जिसमें रामबचन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई और श्यामजीत की का मऊ स्थित जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !