गाजीपुर मोहम्मदाबाद के विधायक कृष्णानंद राय के हत्या में शामिल मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ कोर्ट में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।

इससे पूर्व प्रयागराज में मेडिकल के लिए जाते वक्त मीडिया कर्मियों से बात करने के दौरान पुलिस सुरक्षा के बीच में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अरशद की दिनदहाड़े हत्या हो गई थी वही जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी और शार्प शूटरों में शुमार मुन्ना बजरंगी की भी हत्या हो गई थी।
पूर्वांचल में इस तरह की हत्या चर्चा का विषय बना हुआ हैं ।

