Saturday, July 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को...

पुलिस पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरना

गाज़ीपुर क्षेत्र के खानपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खानपुर थाना पुलिस व एसओजी टीम पर कार्यवाही को लेकर धरना प्रदर्शन।

गाज़ीपुर- खानपुर थाना पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार की अलसुबह खानपुर थाना क्षेत्र के अठगांवा के समीप पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर पच्चीस हजार के इनामियां हिस्ट्रीशीटर विवेक यादव पुत्र रमेश यादव निवासी मधुवन थाना खानपुर को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।

मौके से उसका साथी कमलेश यादल भाग निकला। पैर में गोली लगने से घायल पच्चीस हजार के इनामियां हिस्ट्रीशीटर विवेक यादव को पुलिस ने इलाज हेतु भर्ती कराया। इस पर सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि एनकाउंटर करने के उद्देश्य से विकास यादव को पकड़कर ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर, उसकी पत्नी नन्दिनी यादव भी सवार हो गई। इस पर पुलिस ने उसे पीट कर चलती गाड़ी से फेंककर पुलिस कर्मियों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी।

इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में  पीड़ित परिजनों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मृतक नन्दिनी यादव के शव को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना -प्रदर्शन कर दिया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस हत्या के लिए खानपुर थानाध्यक्ष सहित दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने ,मृतक नन्दिनी यादव के  छोटे-छोटे बच्चों के पालन पोषण और उनकी देखभाल के लिए परिजनों को तत्काल 50लाख की आर्थिक मदद करने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने की मांग की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव,सदर विधायक जै किशन साहू, सैदपुर विधायक प्रतिनिधि ओपी भारती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा , पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आत्मा यादव तथा डीआईजी अखिलेश चौरसिया, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के बीच लगभग पांच घंटे चली वार्ता के पश्चात निर्णय हुआ कि इस घटना की न्यायिक जांच करायी जायेगी और जांचोपरांत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया दोषी करार देते हुए तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलम्बित होने वालों में थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा,आरक्षी आकाश सिंह व शमशेर रहे।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि रात ढाई बजे पुलिस द्वारा बिना सर्च वारंट के उसको उसके रिश्तेदारों के घर से  उठाना फिर उसकी पत्नी की गाड़ी से फेंककर हत्या और उसके पश्चात पुलिस द्वारा विकास यादव के एनकाउंटर का प्रयास इस बात का प्रमाण है कि  उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हो गई है।

उन्होंने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जायेगा तो देश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि विकास यादव इतना बड़ा अपराधी नहीं था कि उसका एनकाउंटर किया जाये। यदि उसने कोई अपराध किया था तो उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती। आज पुलिस छोटे मोटे अपराधियों का एनकाउंटर कर अपनी पीठ ठोंक रही है लेकिन बड़े अपराधियों पर हाथ डालने से बच रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों की पिटाई किया लेकिन इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस महिला पहलवानों के यौन शौषण के आरोपित भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह  को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है । पुलिस अपनी बहादुरी छोटे मोटे बदमाशों पर दिखा रही हैं।

प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, अमित ठाकुर, सत्या यादव, सुनील यादव, मुन्नन यादव, डॉ समीर सिंह, अभिनव सिंह, चन्द्रिका यादव, संदीप यादव, विभा पाल, कंचन रावत, रीना यादव , द्वारिका यादव, राममूरत यादव, रामाशीष यादव, रामयश यादव, मोहन रावत, इलियास अहमद,अतीक अहमद राईनी, रामनगीना यादव,सताराम यादव  आदि शामिल रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !