Wednesday, July 8, 2026
Homeक्राइमचोरों के हौसले बुलंद दुकान का दरवाजा तोड़कर उड़ाया हजारों का सामान

चोरों के हौसले बुलंद दुकान का दरवाजा तोड़कर उड़ाया हजारों का सामान

जमानियाँ चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। जमानिया कोतवाली के महज कुछ ही दूरी पर जमानिया दरौली मार्ग में चोरी की घटना कम होने का नाम ही नही ले रही है। बता दे की संजय प्रजापति निवासी जमानिया कस्बा की दुकान में कल रात्रि मनबढ़ चोरों ने लोहे के रोड से दुकान का पल्ला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया

चोरी में स्टेबलाइजर, पंखा, और दुकान में रखे हुए हजारों का सामान लेकर चंपत हो गए सुबह होने पर अगल बगल के दुकानदारों ने संजय को फोन पर इस बात की सूचना दी वही स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार यहां के कई दुकानों में लगातार चोरियां हुई है। जिसमे किराने की दुकान कन्हैया लाल, विजय कुमार नाश्ते की दुकान, हरिहर पान भंडार, सुजीत बीज भंडार,सभी की छोटी-छोटी दुकानों में पहले चोरियां हो चुकी है लेकिन आज तक चोरी की घटना के एवज में जमानिया कोतवाली द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !