Friday, July 3, 2026
Homeक्राइममुख्‍तार अंसारी के शूटर अंगद राय को बिहार से गाजीपुर कोर्ट लाने...

मुख्‍तार अंसारी के शूटर अंगद राय को बिहार से गाजीपुर कोर्ट लाने की तैयारी, 13 मई को है पेशी

अंगद राय बिहार के भभुआ जेल में बंद है। पुलिस ने उसे शराब की बोतलों के साथ पकड़ा था। पप्‍पू गिरी को धमकी देने और पांच लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में 13 मई को उसे गाजीपुर कोर्ट में पेश होना है। गाजीपुर पुलिस को वारंट बी मिल गया है।

 

गाजीपुर: बाहुबली मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय को बिहार से गाजीपुर लाने की तैयारी गाजीपुर पुलिस ने कर ली है। पप्पू गिरी को फिरौती और धमकी देने के मामले में 13 मई को अंगद को कोर्ट में प्रस्तुत करना है। पिछले दिनों शराब के साथ बिहार की भभुआ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अंगद को गाजीपुर लाने के लिए कोर्ट से पुलिस ने वारंट बी हासिल कर लिया है।

बीते 3 मार्च को डीलिया के रहने वाले पप्पू गिरी ने सदर कोतवाली में अंगद राय के खिलाफ तहरीर दी थी। शिकायत में उन्होंने यह लिखा था कि अंगद राय के कहने पर अमित राय और विश्वनाथ राय ने पप्पू गिरी को एक पुराने मामले में गवाही नहीं देने की धमकी दी थी। साथ ही उससे 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी। पप्पू गिरी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया था। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी।

पुलिस कर सकती है तारीख बढ़ाने की अपील

पप्पू गिरी को पहले ही लोअर कोर्ट से एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह अपर कोर्ट से जमानत पर रिहा चल रहा हैृ। अंगद और उसके सहयोगी अमित राय और विश्वनाथ राय पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया था। इन सभी पर 25-25 का इनाम घोषित है। विश्वनाथ राय को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। उसके बाद यह खबर सामने आयी की भभुआ जिले के दुर्गावती थाना पुलिस ने अंगद को शराब के साथ पकड़ा है। अंगद को भभुआ से लाने के लिए गाजीपुर पुलिस ने कोर्ट से वारंट बी हासिल कर लिया है। 13 तारीख को न्यायालय के समक्ष अंगद राय को प्रस्तुत किया जाना है। इसी दौरान नगर निकाय चुनाव की मतगणना भी है। ऐसे में संभव है कि कोर्ट में पुलिस की ओर से अर्जी डालकर तारीख बढ़ाने की अपील की जा सकती है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !