Saturday, June 27, 2026
Homeखेल-कूदरमवल में जिलास्तरीय सीनियर मिनी पोल फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

रमवल में जिलास्तरीय सीनियर मिनी पोल फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

रमवल में जिलास्तरीय सीनियर मिनी पोल फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

सुहवल ⁄ गाजीपुर – क्षेंत्र के रमवल गाँव स्थित खेल मैदान पर आज आरएफसी रमवल के तत्वावधान में जिलास्तरीय सीनियर मिनी पोल फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी कृष्णानंद राय ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ ही खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।उद्घाटन के पहले दिन दो अलग अलग मैच खेले गये,जिसमें रक्सहां ने गोडसरा को 2 – 0 जबकि दूसरे मुकाबलें में खजुरी ने उसियां को ट्राईब्रेकर में 5- 3 से पराजित कर अगले चक्र के होने वाले मुकाबले के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। पहला उद्घाटन मुकाबला रक्सहां और गोडसरा के बीच खेला गया। मैंच के शुरूआत से ही दोनों टीमों ने काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला,मध्यान्तर से पहले दोनों ही टीमों को क ई नजदीकी अवसर मिला। मगर खिलाड़ी उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। मध्यान्तर होने तक दोनों ही टीमें गोलरहित रही ।

इसके उपरांत शुरू हुए मुकाबलें में भी काफी काटें का मैंच देखने को मिला,इसी दौरान रक्सहां के खिलाडी नें मैंच के 52 वें मिनट में गोलकर टीम को 1 – 0 की बढत दिला दी इसके कुछ ही देर बाद एकबार फिररक्सहां के ही खिलाड़ी ने मैच के 59 वें मिनट में एक और गोलकर टीम को 2 – 0 की बढत दिलाने के साथ ही मैच समाप्त होने तक स्कोर को बरकरार रख मुकाबला जीत लिया।

इसके उपरांत दूसरा मुकाबला उसियां और खजुरी के बीच खेला गया, वह मैच भी काफी रोमांचकारी रहा,मध्यान्तर से पहले उसियां के खिलाडी ने मैच के 21 वें मिनट में गोलकर टीम को 1 – 0 की बढत दिला दी,इसके उपरांत खजुरी के खिलाड़ी ने मैंच के 44 वें मिनट में गोलकर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खडा किया। मैंच समाप्त होने तक दोनों टीमें एक एक की बराबरी पर रही,जिसके बाद निर्णायक ने ट्राईब्रेकर का सहारा लिया।

जिसमें खजुरी ने उसियां को 5 – 2 से पराजित अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। इस सेराज,साजिद, सुहैल खान,अरबाज खान,दिलशाद,जीशान, अशहर ,तासीर खान आदि मौजूद रहे।मैच में निर्णायक शिव शर्मा जबकि उद्घोषक की भूमिका मुसीर खांन ने निभाई।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !