Saturday, June 27, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियॉ में 143 वर्ष पुराने ताडीघाट रेलवे लाईन में बहुत बड़ा बदलाव‚...

जमानियॉ में 143 वर्ष पुराने ताडीघाट रेलवे लाईन में बहुत बड़ा बदलाव‚ अतिप्राचीन ताडीघाट रेलवे स्टेशन का अस्तित्व समाप्त ।

जमानियॉ में 143 वर्ष पुराने ताडीघाट रेलवे लाईन में बहुत बड़ा बदलाव‚ अतिप्राचीन ताडीघाट रेलवे स्टेशन का अस्तित्व समाप्त ।

सुहवल ⁄ गाजीपुर– क्षेंत्र स्थित 143 साल पुराने ताडीघाट रेलवे स्टेशन का पूर्व मध्य रेलवे दानापुर से संपर्क आज बुधवार को विभाग की ओर सें बड़ा परिवर्तन किया गया। इस अतिप्राचीन स्टेशन की ओर जाने वाली पुरानी रेल लाइन को 13 नंम्बर पुलिया से उखाड उसे गाजीपुर स्थित सिटी स्टेशन की ओर जाने वाली नई रेल लाइन में जोड दिया गया।वहीं यहाँ तैनात सभी कर्मियों को‌ सोनवल निर्माणाधीन स्टेशन शिफ्ट कर दिया गया है जिससे कि क्षेत्र के लोगों की इस पुराने स्टेशन के दोबारा चालू होने की बची खुची उम्मीदें जहाँ पूरी तरह से समाप्त हो गई ,वहीं अब इस अतिप्राचीन स्टेशन का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो गया। जिसके बाद से ही यहाँ पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया है।

इधर ग्रामीणों ने रेलवे पर आरोप लगाया है कि बेवजह इस अतिप्राचीन रेलवे स्टेशन के अस्तित्व को समाप्त करने की किसी भी कोशिश को लोग सफल नहीं होनें देगें। मालूम हो कि आज से करीब 143 साल पहले 1880 में ब्रिटिश शासन काल में अंग्रेजो ने अपने आवागमन एवं व्यापारिक उद्देश्यों खाति पूर्व मध्य रेलवे दानापुर खंड से 19 किमी लंम्बे ब्रांच पर रेल लाइन बिछा गंगा किनारे ताडीघाट करीब अस्सी वीघे में रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया था।

मालूम हो कि यह प्राचीन स्टेशन क्षेत्र के करीब दर्जनों गाँव से जुडा है। ट्रेन पकडने के लिए यहाँ सदुर जिलामुख्यालय से लगायत अन्य जगहों से लोग आते थे,इस स्टेशन के बंद होने से करीब दर्जनों दुकानदारों ,टैंम्पो चालकों के सैकडों परिवारों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। मालूम हो कि बीते चौदह नवंम्बर 2016 को प्रधानमंत्री के द्वारा ताडीघाट मऊ रेल परियोजना की आधारशिला रखी थी, जिसमें सोनवल में नये स्टेशन का निर्माण के साथ सिटी स्टेशन तक न ई रेल लाइन बिछाने के अलावा गंगा नदी पर रेल सह सडक का निर्माण भी था,उसी समय लोगों में‌ आशंका थी कि महकमा अब भविष्य में कभी भी ताडीघाट स्टेशन को हमेशा के लिए बंद कर सकता है,जबकि इसको लेकर रेलवे के अधिकारी असमान्य परिस्थिति उत्पन्न न हो इसको लेकर चुप्पी साधे रहे। मालूम हो कि सोनवल में बन रहा नया स्टेशन करीब बनकर तैयार है,जबकि सिटी स्टेशन सोनवल नये स्टेशन का रेल कनेक्टिविटी अभी कुछ दिनों पहले पूरा हो गया है, जिसका डीजल इंजन ट्रायल इसी माह के अंत में जबकि सीआरएस मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक होना सुनिश्चित है।

इस संम्बध में आरबीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा ने बताया कि ताडीघाट स्टेशन की ओर जाने वाली पुरानी रेल लाइन को हटाकर उसे सिटी स्टेशन तक हाने वाली नई रेल लाइन से जोड दिया गया है बताया कि नई परियोजना के चालू होते ही अब ट्रेन सीधे सोनवल से गाजीपुर की ओर जायेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !