देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित आल इंडिया आर्चरी चैंपियनशिप 2022 में जमानियाँ के मनीष दुबे नें दो स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक पर लगाया निशाना।
जमानियाँ– देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित आल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप जमानिया निवासी मनीष दुबे पुत्र नन्दू दूबे द्वारा दो स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का और असम राइफल्स और गाजीपुर जिले का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार देहरादून (उत्तराखंड) में 14 दिसम्बर से लेकर 18 दिसम्बर तक आयोजित आल इंडिया आर्चरी चैंपियनशिप में (राष्ट्रीय खिलाड़ी) द्रोणा तीरंदाजी संस्था के खिलाड़ी मनीष दुबे का बेहतर प्रदर्शन और प्रतिभा को देख कर असम राइफल्स ने मौका दिया गया। वर्तमान में मनीष मणिपुर के इंफाल शहर में असम राइफल्स कैंप में आर्चरी (तीरंदाजी) खेल में अभ्यासरत है। अब तक कुल पांच पदक जीतकर असम राइफल्स का नाम रोशन किया है।
उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित आल इंडिया पुलिस कंपटीशन में संपूर्ण राज्य के पुलिस तथा पैरामिलिट्री फोर्सेज के कुल ७०० खिलाड़ियों ने भाग लिया ,जिनमे मनीष दुबे ने कंपाउंड इवेंट में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। वही राजस्थान पुलिस के डिप्टी एसपी रजत चौहान को मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। व मिक्सड इवेंट में मनीष संग स्नेहल ने कांस्य पदक जीत हासिल किया।
वही इनके कोच सतीश दुबे और उनके बड़ें भाई स्वयं राष्ट्रीय चैंपियन और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहचुके हैं तथा वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण में कार्यरत हैं। उन्होने बताया कि हरादून (उत्तराखंड) में 14 दिसम्बर से लेकर 18 दिसम्बर तक आयोजित आल इंडिया आर्चरी चैंपियनशिप काफी रोमांचकारी मुकाबला रहा मनीष उभरता खिलाड़ी जो की दिन प्रतिदिन क्षेत्र ,जिला और राज्य का नाम।रोशन कर रहा हैं। इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव ने बधाई व शुभकामना दी।

