मलसा में शिवपूजन इंटरकालेज 92 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में कैंम्प कमान्डेंट नें दुश्मनों के हर नापाक मंशूबे को नाकाम करनें की दिया प्रशिक्षण।
सुहवल– मलसा स्थित शिवपूजन इंटरकालेज के हरिद्वार स्टेडियम में शनिवार को 92 यूपी बटालियन एनसीसी के आठ दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैंम्प कमान्डेंट कर्नल संतोष कुमार के नेतृत्व में कैडेटों ने जमकर युद्धाभ्यास किया।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान कमान्डेंट कर्नल संतोष कुमार द्वारा अभ्यार्थियों को वार्मअप दौड़ व फिजिकल ट्रेनिंग,प्रशिक्षकों (सैन्य अधिकारियों) ने आर्मी विंग के 225 कैडेटों को रेकी करना, एम्बुश लगाना तथा कैन्सिलमेंट के बारे विस्तृत तरीके से जानकारी प्रदान की गयी।
इस दौरान सैन्य अधिकारियों व सैन्य कर्मियों ने युद्ध के मैदान में दुश्मन की नजर में आए बिना छुपते छुपाते किस प्रकार से दुश्मनों की जानकारी इकट्ठा करके अपनी टुकड़ी को अवगत कराते हुए दुश्मनों के हर नापाक मंशूबे को नाकाम करना है, इसके बारे में कैडेटों को इन युद्ध कौशल के बारे में बारिकी से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कैडेटो को फायरिंग का भी अभ्यास कराया जा रहा है, जिसमें कैडेट अचुक निशाना साध रहे है।
वहीं मैप रिडिंग, हथियार खोलना व बांधना आदि का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। कैंप कमांडेंट कर्नल संतोष कुमार ने कहा कि कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अनुशासन व देश प्रेम है। उन्होंने कहा कि आज के प्रशिक्षण में अत्याधुनिक हथियारों के चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर कैंम्प में एनसीसी के प्रथम अधिकारी सतीश कुमार राय, प्रथम अधिकारी उदय कुमार, सुबेदार मेजर धर्मपाल, सुबेदार तिल बहादुर थापा, हवलदार देवेश, हवलदार मुकेश, हवलदार विनोद इत्यादि मौजूद रहे।

