ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर जमानियां तहसील इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती करने को लेकर हुई वार्ता।
जमानियां / गाज़ीपुर- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर के तहसील इकाई जमानियां की बैठक बुद्धवार को तहसील कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे तहसील इकाई को गतिशील एवं सक्रिय बनाये रखने के लिये अनेक बिन्दू पर विचार विमर्स किया गया।
इसके साथ ही आज बैठक दो नवीन पत्रकार बन्धुओ द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की गयी।तहसील अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन में मजबूती तथा गतिशीलता तभी आयेगी जब हम आपसी मतभेदों को भुलाकर एकमत स्थापित करेगे।
मंडल तथा जिला से आये पदाधिकारियों ने भी सदस्यों को गतिशीलता लाने हेतु अनेक सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।अन्त में सभी सदस्यों ने मिलजुलकर ग्रापए को आगे बढ़ाने का भरोसा व्यक्त किया।
बैठक में वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री तथा जमानियां तहसील प्रभारी रविन्द्र श्रीवास्तव ,मृतुन्जय सिंह अजय कुमार उपाध्याय , अमरेंद्र सिंह, वीरबहादुर सिंह, पवन श्रीवास्तव, विकास कुमार सिंह , लियाकत अहमद, भानू प्रताप सिंह, अजय यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।

