Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुहवल रेल रोड ब्रिज के कार्य में लगी एक क्रेन में लगी...

सुहवल रेल रोड ब्रिज के कार्य में लगी एक क्रेन में लगी आग में लाखों का नुकशान।

सुहवल रेल रोड ब्रिज के कार्य में लगी एक क्रेन में लगी आग में लाखों का नुकशान।

सुहवल ⁄  गाजीपुर– शहर कोतवाली अन्तर्गत रजागंज चौकी के समीप आज बुधवार की सुबह करीब दस बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा नदी पर रेल कम रोड ब्रिज के कार्य में लगी एक क्रेन में अचानक आग लग गयी।जिसके चलते वह आग के गोले में तब्दील हो ग ई। इस घटना के बाद रेल परियोजना के निर्माण में जुटी कार्यदायी संस्था व इंजिनियरों में हडकंम्प मच गया । काफी प्रयास के बाद रेल परियोजना के निर्माण में जुटी कम्पनी के पानी के टैंकर के जरिए एक घंटे बाद आग को बुझाने में सफलता मिली, मगर तब तक क्रेन का अधिकतर हिस्सा जल चुका था।

क्रेन के आपरेटर के मुताबिक करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।इस आग के चलते थोडे देर के लिए निर्माण कार्य बंद हो गया,कुछ देर बाद निर्माण कार्य पुन: शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि क्रेन पुल के गार्डर उठाने के काम मे लगी थी,कि इसी दौरान तेज आवाज के साथ उसमें अचानक आग लग गयी। निर्माण कार्य मे लगी क्रेन में अचानक आग लगने से ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों ने बताया कि यह तो संयोग रहा कि और कोई बडा हादसा नहीं हुआ।

अन्यथा नुकसान का अनुमान लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता।क्रेन में आग लगने से मौके पर पुलिस भी पहुंच ग ई,कुछ देर के लिए मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ,वाहनों के भी पहिए थम से गये थे।इस बाबत रेल परियोजना के निर्माण में जुटी जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार ने बताया कि शार्ट शर्किट से आग लगी थी जिसे बुझा दिया गया है ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !