Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएएसपी ग्रामीण का आदेंश निकला हवा–हवाई अपराधी पुुलिस की गिरफ्त से दूर

एएसपी ग्रामीण का आदेंश निकला हवा–हवाई अपराधी पुुलिस की गिरफ्त से दूर

सुहवल चार दिन पूर्व भाजपा नेता के घर हुए हमले के मामले में एएसपी ग्रामीण का आदेंश निकला हवाहवाई‚ अपराधी पुुलिस की गिरफ्त से दूर । 

सुहवल ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेत्र स्थित सुहवल थाना अन्तर्गत अधियारां गाँव में चार दिन पूर्व भाजपा नेता के घर हुए हमले व बवाल के मामलें में वांछित दो आरोपितों को पुलिस ने दबोच तो लिया , मगर आज तक बवाल के मुख्य आरोपी प्रधान मदन यादव समेत आधा से अधिक अभी भी आरोपी पुलिस की पकड से काफी दूर है।

पुलिस की इस निष्क्रियता के चलते लोगों में रोष ब्याप्त है, इधर पीडित परिवार वांछित बवालियों के न पकडे जाने पर अभी भी पूरी तरह से सहमा हुआ है। लोगों का कहना है कि इतनी बडी घटना व बवाल को हल्का पुलिस रोक पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर हल्का पुलिस समय से क्षेत्र में गस्त करती व अपने दायित्वों के प्रति सतत सगज रहती तो शायद इतने बडे बवाल को टाला जा सकता था।

लोगों का कहना है कि एक तरफ इस घटना को लेकर जहाँ पिडित परिवार आज भी सहमा हुआ हैं। वहीं सत्ताधारी दल के लोग भी अपने पार्टी के पदाधिकारी के घर हुए हमले को लेकर थाना पुलिस विशेषकर हल्का प्रभारी के इस लापरवाह रवैये के चलते नाखुश है। वही एसपी ग्रामीण अभिषेक कुमार ने घटना का निरीक्षण कर दो दिन में बवालियों को दबोच ने के सख्त निर्देश दिए थे, मगर उनके निर्देशों आदेशों को हल्का पुलिस ने ताक पर रखे हुए है।

पिडित व भाजपा मंडल के शक्ति केन्द्र के संयोजक जयप्रकाश ने बताया कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो हम पार्टी पदाधिकारियों संग पुलिस अधीक्षक से मिलेगें। मालूम हो कि बीते रविवार की रात्रि को पुरानी रंजीश को लेकर ग्राम प्रधान अपने लोगों के साथ भाजपा पदाधिकारी के घर लाठी डंडा ईंट पत्थर लेकर हमला कर दिया था,जिसमें छह लोग घायल हुए थे।

पुलिस ने पिडित घायल जयप्रकाश के तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत एक दर्जन से अधिक के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट,छेड़छाड़, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस संम्बध में एसपी ग्रामीण अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गये है,बवाल में जो भी दोषी होगा चाहे कोई हो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !