नगर के बलुआ घाट पर माँ गंगा उत्तर वाहिनी पुजा व सेवा समितिके तत्वावधान मे रंगोली प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर के बलुआ घाट पर सोमवार को मां गंगा उत्तर वाहिनी पुजा व सेवा समिति के तत्वावधान मे 7 तारीख दिन सोमवार की साम 5 बजे से देव दिपावली व रंगोली प्रतियोगिता 2 जमानियां कस्बा स्थित जमदग्नि-परशुराम घाट उर्फ बलुआ घाट पर धुमधाम से मानाया जाएगा।
रंगोली प्रतियोगिता मे जो भी बच्चे भाग लेने के इच्छुक हैं वो सोमवार की सबह 10बजे से साय 4 बजे तक समिति के पास अपना नाम व पता दर्ज करा लें।
कार्यक्रम विवरण रंगोली प्रतियोगिता सायं 5 बजे से 6 बजे तक।
मां गंगा के घाट पर दिप उत्सव साय 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक।
मां गंगा की 108 बाती की भव्य आरती रात्रि 8 से 8:45 बजे तक।
रंगोली प्रतियोगिता मे भाग लिए बच्चों मे पहला,दुसरा, तिसरा व सात्वना पुरस्कार व प्रसाद वितरण रात्रि 8:45 से 9:30 बजे तक।
आवश्यक सुचना
1 – जो भी बच्चे रंगोली प्रतियोगिता मे भाग लेंगे वो रंगोली का रंग व अपना आधार कार्ड अपने साथ लेकर आएंगे।
2 – रंगोली प्रतियोगिता मे 5 से 20 साल तक के बच्चे ही भाग ले सकते हैं।
3 – रंगोली प्रतियोगिता तीन वर्गों मे किया जाएगा और तीनों वर्गों के बच्चों को अलग अलग पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
4 – रंगोली प्रतियोगिता वर्गों का प्रकार
1 – 5 से 10 साल के बच्चे एक वर्ग मे
2 – 11 से 15 साल के बच्चे दुसरे वर्ग मे
3 – 16 से 20 साल के बच्चे तीसरे वर्ग मे रहकर अपना अपना रंगोली बिना किसी और के सहयोग के रंगोली बनाएंगे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी समिति के अध्यक्ष कमल चन्द्र बाबा जी ने दिया है।

