आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आदमी पार्टी गाजीपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा की गयी बैठक।
गाज़ीपुर-आम आदमी पार्टी गाजीपुर के कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध मे बैठक की । कार्यकर्ताओ ने सर्वप्रथम जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी जी व पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष श्री राजेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी सोनकर व पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने कहा कि यूपी मे बदलाव का वक्त आ गया है यूपी आम आदमी पार्टी के नेतृत्व मे उत्तम प्रदेश बनकर रहेगा । जिला अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद बिन्द व किसान प्रकोष्ठ प्रदेशसह सचिव नागेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मामले पर विफल है।
वरिष्ठ आप नेता जावेद अहमद व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार जनता के लिए है और जनता से है । जिला महासचिव विवेक राय व किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामसूरत यादव ने कहा कि सरकार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार , महँगाई व निजीकरण को बढ़ावा दे रही है ।
जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्रान्तिकारी पार्टी है जो आन्दोलन से उभरी है जो सबको समानता का हक दिलाने के लिए आयी है ।
इस दौरान जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी सोनकर, जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य , जावेद अहमद , जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा , किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव , जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा , सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष राजू यादव , सैदपुर विधानसभा प्रभारी भरत यादव , सलमान सईद , एहसान अहमद , साजिद अली शाह अल्पसंख्यकप्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव, राजेन्द्र एडवोकेट, हनुमान बिन्द सोसल मीडिया इनचार्ज निष्ठा राय जी आदि उपस्थित थे ।

