ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदस्यों के मनोनयन हेतु जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दिया गया पत्र।
गाजीपुर– ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर को सौपा गया।
जिस दौरारन जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकार साथियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र प्रदेश मान्यता समिति ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ 0प्र0 के 2 सदस्यों के मनोनयन हेतु कार्यालय में उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा को प्रदान किया गया। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा समस्त पदाधिकारीयों को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि आप सभी ने जो अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संगठन का सम्मान बढ़ाया हैं
उक्त अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव‚ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार पांण्डे‚ प्रशासनिक महामंत्री श्रीवर पांडे‚ महामंत्री संगठन रविंद्र कुमार श्रीवास्तव‚ मंडल महामंत्री बिंदेश्वरी सिंह‚ मीडिया प्रभारी विनीत दुबे‚ तहसील अध्यक्ष मोहम्मदाबाद रामविलास पांडे‚ तहसील अध्यक्ष कासिमाबाद जितेन्द्र वर्मा‚ तहसील अध्यक्ष जमनियां संतोष शर्मा‚ तहसील उपाध्यक्ष अरुण पांडेय‚ ब्रह्म प्रकाश पांडे‚ शमशाद अहमद‚ जिला आडिटर एवं आज अखबार के ब्यूरो चीफ सत्येन्द्र शुक्ला, नंदलाल गिरी, धर्मेन्द्र सिंह, पप्पू यादव, अजय उपाध्याय सहित सैकड़ों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

