वर्तमान सरकार में ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेंजे जाने और पुलिस प्रशाससन द्वारा कार्यकार्ताओं का फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजे जाने की धमकी देने को लेकर तैलिक राठौर समाज के जिला अध्यक्ष ने पुलिस प्रशाससन के कार्यशैली का जतायी नराजगी।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को गोकशी के फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजें जाने को लेकर शानिवार को तैलिक राठौर समाज के जिला अध्यक्ष द्वारा स्वजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया।
जिस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता वह जिला महामंत्री अभिषेक गुप्ता अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जयप्रकाश गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनके पत्नी गीता देवी सहित स्वजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही तैलिक राठौर समाज के जिला अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि जयप्रकाश गुप्ता एक संघर्षशील सामाजिक कार्यकर्ता है ऐसे व्यक्ति को स्थानीय पुलिस अधिकारीयों और उपजिलाधिकारी जमानिया की मिलीभगत से फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजे जाने सहित रामलीला समित का जमीन कब्जा कराने का प्रयास का कड़ी शब्दों में निंदा करता रहा।
यह बड़े दुख की बात है कि वर्तमान सरकार में ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेंजकर सहयोगियो के साथ प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी को पत्र देकर पुलिस द्वारा रामलीला कमेटी पर कब्जा करने और भाजपा के मनोनीत सभासद जयप्रकाश को गोकशों के संरक्षण में जेल भेजने के मामले में जांच कराने की मांग की थी।
जिस आधार पर ज़िलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला ज़मानिया कक्ष में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाल सहित मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता और रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष विशाल वर्मा सहित अन्य का बयान दर्ज किया गया। लेकिन जाँच तो दूर मामला ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया। जयप्रकाश गुप्ता के साथ न्याय दिलाने के लिए पुनः जांच करा कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही किया जाय।
मैं प्रशासन से मांग करता हूँ। कि जयप्रकाश गुप्ता के ऊपर जो भी आरोप लगाए है। उसके साक्ष्य सार्वजनिक किया जाय। प्रशासन द्वारा एक माह बीतने के बाद भी एक सबूत नही पेश कर पाया है। लेकिन हैं तो हमारे ही समाज के, मानवता भी कोई चीज होती है। इस मुद्दे पर मैं उसके साथ हूँ। उन्होंने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि उसे अगर न्याय नही मिला तो मैं लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ विरोध किया जायेगा।
इस अवसर पर साहू समाज के संरक्षक परमानंद साहू सुनील साहू विनोद गुप्ता जय शंकर साहू राजेश साहू कन्हैया गुप्ता‚ सत्यनरायन गुप्ता प्रतीक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

