Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइमएसओजी टीम तथा भांंवरकोल की पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान फायरिंग...

एसओजी टीम तथा भांंवरकोल की पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान फायरिंग में पशुतस्कर घायल।

एसओजी टीम तथा भांंवरकोल की पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान फायरिंग में पशुतस्कर घायल।

गाज़ीपुर- एसओजी टीम तथा भांंवरकोल की पुलिस के संयुक्त प्रयास से सोमवार की भोर में ब्लॉक मुख्यालय के निकट बीरपुर मोड़ के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने तस्करी के लिए पिकप में ले जाये जा रहे आठ गोवंशों के साथ ही दो तमंचा व तीन खोखा तथा तीन कारतूस व एक पिकप को बरामद करने के साथ ही तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।

फ़ोटो- बीरपुर मोड़ के पास मुठभेड़ के बाद घायल पशुतस्कर।

बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने के प्रयास में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान नोनहरा थाना क्षेत्र के नॉनहरा गांव निवासी अनीश उर्फ़ सोनू खान के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया तथा उसके दो अन्य साथियों नोनहरा थाना क्षेत्र के ही कोठिया बिशुनपुरा निवासी बुद्धन तथा मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के महुंईं निवासी बच्चे लाल गुप्ता को भागते समय दौड़ाकर पकड़ लिया पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान अनीश उर्फ़ सोनू खान के पास से एक तमंचा 3 खोखा व एक कारतूस बरामद किया गया।

भागते समय पकड़े गए उसके साथ ही बच्चे लाल गुप्ता के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया। इस मौके पर 8 गोवंश सहित एक पिकप को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी की पुलिस टीम पखनपुरा के पास वाहन चेकिंग में थी इसी दौरान मोहम्मदाबाद की तरफ से तेज रफ्तार की एक गाड़ी आती दिखाई दी नजदीक आने पर एसओजी की टीम ने उस वाहन को रोकने का प्रयास किया।

लेकिन वह पिकअप गाड़ी रुकी नहीं बल्कि उस पर बैठे सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए गाड़ी को और तेज गति से बढ़ा दिया एसओजी की टीम ने भावर कोल पुलिस को सूचित कर दिया सूचना पाते ही थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह सदल बल चल दिये। ब्लॉक के पास वीरपुर मोड़ पर पहुंच कर आने वाले उक्त वाहन का इंतजार करने लगे कुछ ही सेकंड में उक्त वाहन दिखाई दिया। बहन का पीछा पुलिस की स्वाट टीम भी कर रही थी।

अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में अनीश उर्फ सोनू खान के पैर में गोली लगी जिससे वह चोटिल होकर गिर पड़ा शेष उसके दो अन्य साथी बुुध्दन तथा बच्चेलाल गुप्ता भाग रहे थे जिन्हें भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

क्षेत्राधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ वांछित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है चोटिल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है तथा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !