Wednesday, September 16, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकरण्डा कार और बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत।

करण्डा कार और बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत।

करण्डा कार और बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत।

करण्डा / गाजीपुर – स्थानीय थाना क्षेत्र के चहारन चट्टी के समीप शुक्रवार को कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानिय में प्राथमिक विद्यालय देवरिया जमानियां में तैनात शिक्षक अनिल कुमार(54) पुत्र कन्हई सिधौना के सूर्यभान चक निवासी है। जिनकी पत्नी स्मिता भारती पूर्व माध्यमिक विद्यालय करण्डा में नियुक्त है। मृतक अपनी पत्नी को करण्डा से छोड़कर अपने नियुक्ति स्थल देवरिया जमानियां आ रहे थे। इसी बीच चहारन चट्टी तिवारीपुर मोड़ के पास कार से टक्कर हो गयी।

जिसमें मृतक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँचे लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग करंडा भेजवाया। जहाँ गम्भीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !