Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया रेलवे स्टेशन घर बनाने के दौरान बारजा गिर जाने के से...

ज़मानिया रेलवे स्टेशन घर बनाने के दौरान बारजा गिर जाने के से राजमिस्त्री की मौत।

ज़मानिया रेलवे स्टेशन घर बनाने के दौरान बारजा गिर जाने के से राजमिस्त्री की मौत।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र रेलवे स्टेशन नई बाजार गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे के करीब घर का बारजा गिर जाने के कारण से राजमिस्त्री की मौत हो गई।

फ़ोटो मौत के बाद घर पर जुटी महिलाओं की भीड़।

जानकारी के अनुसार ज़मानिया रेलवे स्टेशन स्थित शिव मुनीराम निवासी नई बाजार के घर मकान पर कार्य चल था। जहाँ बरूईन गांव निवासी घुरहु राम 43 वर्ष गुरूवार को उन्होंने बारजा बनाया गया था और शुक्रवार को उसी के उपर बैठक कर कुछ काम कर रहे थे कि अचानक बारजा कर गिर गया।

बारजा गिर जाने के कारण उसका मालवा उनके सिर और छाती में गंभीर रूप से घायल हो गया वही आस पास के लोगों ने घायल घुरहु को आनन फानन में निजी अस्पताल ले गये। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

रास्ते में ले जाते समय राजमिस्त्री की मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई तो पत्नी रीता देवी, पुत्र कृष्णा सहित दो पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नही दी और दाहसंस्कार कर दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !