Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी लंबित मांगों  को लेकर...

कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी लंबित मांगों  को लेकर मुख्यमंत्री से संबोधित पत्र तहसीलदार को सौंपा।

पूर्वांचल के 16 कमजोर जिला सहकारी बैंकों मे नही मिल अन्य सुविधाएं, को लेकर कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी लंबित मांगों  को लेकर मुख्यमंत्री से संबोधित पत्र तहसीलदार को सौंपा।

गाजीपुर- जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार अभिषेक कुमार को दिया गया। तहसीलदार ने पत्रक को मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजने का आश्वासन दिया।

फ़ोटो- गाज़ीपुर कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी लंबित मांगों  को लेकर मुख्यमंत्री से संबोधित पत्र तहसीलदार को सौंपा।

पत्रक सौंपने के बाद पत्र-प्रतिनिधियों से बात करते हुए सीबीईयू वाराणसी मंडल के मंडलीय मंत्री आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वांचल के 16 कमजोर जिला सहकारी बैंकों में आज भी कही तीसरा, कही चौथा और कही पांचवां वेतन मिल रहा है, जबकि इन्हीं बैंकों के सीईओ व डीजीएम सांतवा वेतन लेते है।

अन्य विभाग व बैंकों में सातवां वेतन मिलता है। इस वेतन विसंगति से 16 जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारी आर्थिक तंगी में जीवन-यापन करने को विवश है। इसलिए कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी लंबित मांगों के संबंध में 18 अगस्त से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है।

उन्होंने आज जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए पांच सुत्रीय मांग पत्र में मांग किया कि नए लाइसेंस प्राप्त 16 जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों को आयुक्त एवं निबंधक के वेतनमान पुनरीक्षण परिपत्र सं.-69 17 जनवरी 2022 की सुविधा दी जाए।

जिला सहकारी बैंको के कंप्यूटराइजेशन/डिजिटलाइजेशन में प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराई जाए व आधुनिकरण के लिए तकनीकी/बैंकिंग/सूचना प्रौद्योगिकी के लिए प्रोफेशनल विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया जाए। चीनी मिलों को नियमों, अधिनियम, नाबार्ड, विभाग व सामान्य बैंकिंग के नियमों का उल्लंघन कर बैंकों द्वारा वित्त पोषण करने की जांच कराई जाए।

वर्ष 2012 से 2017 के दौरान भर्ती कर्मचारियों पर लगाए गए प्रतिबंध समाप्त करते हुए कर्मचारियों की समस्त सुविधाएं बहाल की जाए। उन्‍होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण 31 को लखनऊ में निबंधक कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन और 5 सितंबर को प्रदेश के समस्त सहकारी बैंकों में पूर्ण हड़ताल कर बैंक मुख्यालय पर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।

पत्रक सौंपने के दौरान यूनियन के गाजीपुर के अध्यक्ष विजय कृष्ण यादव, संतोष कुमार वर्मा, राकेश कुमार, शरद द्विवेदी, त्रियोगी नारायण चतुर्वेदी, संजय सिंह, जिउत सिंह, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !