Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवाराणसी अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प सेवा कार्य के तहत दर्शनार्थियों को जल...

वाराणसी अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प सेवा कार्य के तहत दर्शनार्थियों को जल एवं प्रसाद वितरण किया गया।

वाराणसी अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प सेवा कार्य के तहत दर्शनार्थियों को जल एवं प्रसाद वितरण किया गया।

वाराणसी- अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में शनिवार की प्रातः चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ़ के सामने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया. जहां काशी दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, बाहर से आने वाले एवं स्थानीय व्यापारियो,ने भारी संख्या में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने बताया कि लोगों के सेवा और सहयोग के लिए संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा सहयोगियों की सहायता से प्रसाद स्वरूप खिचड़ी व जल वितरण की व्यवस्था प्रत्येक शनिवार और विशेष दिनों पर की जा रही है. आज का यह शिविर उसी यात्रा का एक पड़ाव हैं. हमारा प्रयास है कि यह शिविर सप्ताह के सातो दिन संचालित हो, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर अनिल कुमार जैन, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ तनय गुप्ता, विष्णु जैन, विनोद जैन (बुद्धू भईया), आलोक भसीन, लव जी अग्रवाल, अभिषेक, अमित श्रीवास्तव, मनीष, भईयालाल, रामू आदि का विशेष सहयोग रहा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !