नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए नगर के नगर के लोगों ने ने प्रारम्भ किया हस्ताक्षरता अभियान।
नंदगंज- वाराणसी -गाजीपुर बलिया रेलखंड पर स्थित नंदगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव हेतु गुरुवार को नंदगंज स्टेशन चौराहा के हनुमान मंदिर पर क्षेत्र की जिम्मेदार जनता द्वारा हस्ताक्षर अभियान शुरु किया गया।
इस हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र को भारत सरकार के रेलमंत्री सहितक रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को प्रेषित करते हुए नंदगंज में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव हेतु ध्यान आकृष्ट किया जायेगा। स्मरण रहे कि कोरोना काल के बाद एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नंदगंज में नहीं हो रहा है।
फलस्वरूप क्षेत्र की जनता तथा व्यवसायिओं को 20 किमी दूर जाकर गाजीपुर ट्रेन पकड़ना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता परेशान है।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से नगरवासी व ग्रामवासियों ने एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव हेतु हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से रेलमंत्री सहित रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया जा रहा है।
इस हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख रुफ से अमन जायसवाल, रवि मद्धेशिया, रोशन सोनकर, सुशील जायसवाल, राजन जायसवाल, विनोद मनीष, किशन,तथा मंखचू जायसवाल आदि लोग लगे हुए है।

