Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज आई.टी.आई छात्र की अज्ञात लोगों ने की हत्या,पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों...

नन्दगंज आई.टी.आई छात्र की अज्ञात लोगों ने की हत्या,पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों के धड़पकड़ के लिए गठित की तीन टीमें।

नन्दगंज आई.टी.आई छात्र की अज्ञात लोगों ने की हत्या,पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों के धड़पकड़ के लिए गठित की तीन टीमें।

नन्दगंज (गाजीपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के नन्दगंज स्थित सावित्री इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार की रात लगभग 8 बजे आई.टी.आई छात्र सत्यम सिंह उम्र 20 नामक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डण्डा तथा कीलयुक्त फट्टा आदि से पीट पीटकर हत्या कर दी।

फ़ोटो- नन्दगंज आई.टी.आई छात्र अज्ञात लोगों ने की हत्या के बाद एकत्र पुलिस कर्मी और रोते बिलखते परिजन।

मृतक सत्यम के बड़े भाई शिवम सिंह ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध पीट पीटकर हत्या करने की थाने में तहरीर दिया है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस आधीक्षक द्वारा हत्या के कारणों एवं शामिल लोगों की धड़पकड़ हेतु तीन टीमों का गठन किया है।

थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वही क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पुलिस सोमवार तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती है तो हम अपनी अगली रणनीति बनायेगें। वही शुक्रवार को सत्यम का शव पोस्टमार्टम होकर नंदगंज स्थित आवास पर आने के समय किसी अनहोनी घटना से निपटने हेतु एक ट्रक पीएसी, नंदगंज सहित शादियाबाद व भुड़कुड़ा थाना की फोर्स जमी रही।

शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस बल के साथ आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। परिजन कुछ देर के लिये क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा से हत्यारों के नाम जानने की जिद की लेकिन पुलिस के समझाने के बाद शव कोई दाहसंस्कार के लिये राजी हो गये।

जानकारी के अनुसार मृतक सत्यम सिंह उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व. जय प्रकाश सिंह करण्डा थाना के नारी पचंदेवरा गांव का निवासी है। वह दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। तथा परमेठ गाजीपुर से आई.टी.आई. की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता का बहुत पहले ही देहान्त हो चुका है। मृतक अपनी माता सीमा सिंह, बड़े भाई तथा बहन के साथ नंदगंज बाजार में एक किराये के मकान में रहता था।

वृहस्पतिवार की शाम मृतक सत्यम सिंह अपनी मोटरसाइकिल द्वारा घर से दाना लेने के लिये निकला था और रात लगभग पौने आठ बजे वापस आ रहा था कि सावित्री स्कूल के पीछे बन रहें एक मकान के पास पहले से घात लगाये हत्यारे खड़े थे। उसके आते ही लाठी डण्डा तथा वहाँ पड़े कीलयुक्त फट्टे से मारना पीटना शुरु कर दिया। बताते है कि सत्यम बचाव में भागा लेकिन आक्रमणकारियों ने घेर कर बुरी तरह पिटाई कर दी। सिर फट जाने से उसकी उसी जगह मौत हो गयी।

शोर सुनकर कुछ लोग जैस ही इण्टर कॉलेज के पीछे बन रहे मकान के पास पहुँचे तो रास्ते पर एक युवक खून से लथपथ पड़ा दिखा। जिसकी पहचान सत्यम सिंह के रूप में हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया ।

घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी गौरव कुमार व सीओ भुड़कुड़ा रविन्द्र वर्मा नंदगंज थाना पहुँच कर मामले की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव नन्दगंज स्थित आवास पर आते ही तीन नंदगंज, शादियाबाद तथा भुड़कुड़ा थानों की पुलिस फोर्स व एक गाड़ी पीएसी मृतक के आवास के पास डटी रही ।

ताकि किसी प्रकार की कोई घटना न होने पाए। परिजनों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर मौके पर मौजूद सीओ भुड़कुड़ा रविन्द्र वर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

वही क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन सोमवार तक अगर हत्यारो को गिरफ्तार नही किया गया तो हम अगली रणनीति बनायेगे। नंदगंज में मृतक के आवास के आसपास की दुकाने शोक में शुक्रवार को बन्द रही।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !