Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभारती जनता पार्टी की सरकार कभी गंगा तो कभी तिरंगा के नाम...

भारती जनता पार्टी की सरकार कभी गंगा तो कभी तिरंगा के नाम पर के नाम पर आम जनता को बना रही हैं मूर्ख।

भारती जनता पार्टी की सरकार कभी गंगा तो कभी तिरंगा के नाम पर के नाम पर आम जनता को बना रही हैं मूर्ख।

गाजीपुर- अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आरंभ हुई देश बचाओ -देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा सोमवर को समाजवादी योद्धा अभिषेक यादव की अध्यक्षता  में संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ संकल्प के साथ भाजपा गद्दी छोड़ो नारे को बुलंद करते हुए कासिमाबाद से बाराचंवर के लिए रवाना हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष रामधारी यादव , पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव और जहूराबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे महेन्द्र चौहान और चेयरमैन नर पंचायत रियाज अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा आरंभ होने के पूर्व कासिमाबाद में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए। पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव ने कहा भाजपा सरकार कभी गंगा तो कभी तिरंगा के नाम पर धंधा कर रही है।

राष्ट्र के प्रतीक चिन्हों अपना हित साधने में दुरूपयोग कर रही है। भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली हुई है। भाजपा की कुनीतियों के चलते पूंजीपति मालामाल और जनता कंगाल हो रही हैं।  भारतीय जनता पार्टी के कुशासन में मंहगाई, भ्रष्टाचार खुब फल फूल रहा है। जन सामान्य की कहीं सुनवाई नहीं हो रही हैं। हर तरफ लूट मची हुई है। जनता निराश और आक्रोशित हैं। जनता ने 2024 में इनको बिदा करने का पूरी तरह से मन बना लिया है।

इस पदयात्रा के नायक अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा को हवा में महल बनाने की महारत हासिल है। भाजपा सरकार की विकास की इमारत झूठ की दीवार पर खड़ी है। इसका सबका साथ सबका विकास का नारा पूरी तरह से झूठा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सूखे की चपेट में हैं। वर्षा न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच आई है। मंहगाई, बिजली कटौती,बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते आमजन दुखी हैं।

भाजपा सरकार को आमजन की समस्यायों से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा सरकारी महकमों के निजीकरण से बेरोजगारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि निजीकरण सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म करने की भाजपा सरकार की साज़िश है। हमें लामबंद होकर इन साजिशों का पर्दाफाश करना होगा। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा किआज देश की सारी संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा सरकार का कब्जा हो गया है।

सीबीआई,ईडी और चाहे चुनाव आयोग हो सारी संस्थाएं सरकार के दबाव और इशारे पर काम कर रही है। यह संस्थाएं स्वतंत्र तरीके से फैसले नहीं ले पा रही है जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि आज सीबीआई और ईडी का ग़लत इस्तेमाल कर विरोधी दलों के नेताओं की छवि खराब की जा रही है। भाजपा को असहमति का स्वर बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है।

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से  योगेन्द्र राय,जै हिंद यादव,रियाज अंसारी,  हरेंद्र विश्वकर्मा, रईस अंसारी गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, डॉ विकास यादव,रविन्द्र यादव,प्रदीप राजभर, शुभम् तिवारी,रामप्रकाश यादव, अविनाश विधार्थी,  विश्राम यादव, अशोक यादव, आशुतोष तिवारी, दिनेश कुमार गुजराल,शैलैश चौहान,रामभवन चौहान,अजय राजभर मनोज यादव,पारस यादव, सुरेश पाल,संजीत राम,दानिश अंसारी , गौरी शंकर  राजभर,केशव यादव,अमित ठाकुर,राघवेन्द्र,राज साहनी, राजवीर सिंह, संदीप यादव, कृष्णानंद यादव, रामाशीष यादव, संदीप यादव सत्या, मटरू पहलवान,अक्षय यादव, अनिल यादव, कमलेश यादव, अविनाश विधार्थी, रामकृत यादव, अख्तर,आदि लोग शामिल थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !