नंंदगंज में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की पुरजोर मांग को लेकर ,रेलमंत्री को पत्रक भेजने का फैसला।
नन्दगंज (गाजीपुर) – वाराणसी गाजीपुर- बलिया रेलखंड पर स्थित नंदगंज रेलवे स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लम्बी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यही नहीं कोरोना काल से पहले रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का भी अभी तक ठहराव नहीं होने से क्षेत्र की जनता परेशान है। इस समस्या को लेकर स्टेशन चौराहे के हनुमान मंदिर पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों तथा व्यवसायिओं ने मंगलवार को एक बैठक कर नंदगंज में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की पुरजोर मांग की है।
स्मरण रहें कि इस समय वाराणसी बलिया रेल मार्ग पर दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन हो रहा है, लेकिन नंंदगंज स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का लम्बे समय से ठहराव नहीं होने से क्षेत्र की जनता अपने को असहाय मान रहीं है। जबकि कोरोना काल से पहले सारनाथ एक्सप्रेस तथा सदभावना एकसप्रेस अप डाउन में रुकती थी।
जिससे बाहर जाने वालों को काफी सहुलियत मिलती थी।क्षेत्र के लोगो ने नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग काफी दिनों से करते आ रहे है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार इस समय नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर मात्र पैसेन्जर गाड़ियों का ही ठहराव हो रहा है। किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव नही होने से लम्बी दूरी की यात्रा करने वालो को यात्रियों को 20 किमी दूर जिला मुख्यालय गाजीपुर सिटी स्टेशन जाना पड़ता है।
जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सबसे ज्यादा परेशानी परिवार के साथ महिलाओं और बच्चों को होती है । नंदगंज स्टेशन के आसपास के क्षेत्रो की आबादी काफी घनी है। साथ ही नन्दगंज एक औद्यौगिक क्षेत्र के साथ ,लार्डस डिस्टीलरी कम्पनी तथा रेलवे का बना नया मालगोदाम भी है।
यहाँ के लोगो का दिल्ली, मुम्बई, कलकत्ता एवं लखनऊ की यात्रा आये दिन करनी पड़ती है । क्षेत्र के लोगों को लम्बी दूरी के आवागमन हेतु ट्रेन ही एकमात्र साधन है। लोगों का कहना है कि कोरोना काल के पहले इस रेलखंड पर चलने वाली सभी सवारी गाड़ियों के साथ दो एक्सप्रेस ट्रेनों का नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता था।
कोरोना काल समाप्त होने के बाद ट्रेनो का आवागमन शुरु होने पर नंदगंज स्टेशन पर केवल पैसेन्जर गाड़ी ही रुक रही है। गाजीपुर से जौनपुर होकर वाराणसी जाने वाली सवारी गाड़ी भी अभी तक बन्द है। नंदगंज में किसी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से एक्सप्रेस गाड़ियां धड़धड़ाते हुए गुजर जाती है।
बैठक में यात्रियों की सुविधा एवं परेशानी को ध्यान में रखते हुए सुहेलदेव एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, तथा सदभावना एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव तत्काल सुनिश्चित करने की माँग रेलवे प्रशासन से की गयी।
इस सम्बन्ध में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा भारत सरकार के रेलमंत्री को एक पत्रक भी भेजने का फैसला लिया गया।बैठक में कुछ लोगों का कहना था कि गाजीपुर के वर्तमान सांसद अफजाल अंसारी का इस क्षेत्र की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। उनका तो चुनाव में भी दर्शन नहीं हुआ था।
उक्त मौके पर गजाधर प्रसाद शर्मा, विजय कुमार जायसवाल, शिवप्रसाद सिंह, सतीश शर्मा,मोती सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह, नंदलाल गिरी, सुहेल,रविन्द्र श्रीवास्तव, सत्यनारायण पाण्डेय , प्रमोद बरनवाल, सुबाषचन्द्र ,विजय प्रकाश, विवेक, विनोद, लवकुश, प्रेमचन्द्र,आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहें।

