Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइमव्यापारियों के साथ सरेआम लूट करने वाले लुटेरों के साजिशकर्ता को पुलिस...

व्यापारियों के साथ सरेआम लूट करने वाले लुटेरों के साजिशकर्ता को पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

व्यापारियों के साथ सरेआम लूट करने वाले लुटेरों के साजिशकर्ता को पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

दुल्लहपुर  ⁄ गाजीपुर– दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष शैलेश मिश्रा और क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील तिवारी की टीम ने 22 जुलाई को शाम 9:30 बजे मलेठी मोड़ के पास घेराबंदी करके लूट की घटना को अंजाम देने वाले के साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया। जिसके पास से लूट के 4240 रुपए नगद, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार राजनाथ उर्फ राजू पुत्र चौथी राम निवासी बल्लीपुर थाना बिरनो उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि 18 जुलाई को शाम 4:30 बजे गाजीपुर जनपद के रहने वाले सुधीर 30 वर्ष, रितिक 20 वर्ष मैजिक से डिलीवरी देकर तगादा करके वापस लौट रहे थे। तभी धर्मागतपुर गांव के पास आदर्श भारती इंटर कॉलेज के पास ओवरटेक करके अपराधियों ने फायरिंग करके 30000 की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए साजिशकर्ता राजनाथ उर्फ राजू से कड़ाई से पूछताछ करने पर दो कुख्यात लुटेरे रणजीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र विंध्याचल सिंह निवासी नसीरपुर हंसराजपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर तथा दूसरा अनुज पाठक उर्फ चिंकू पुत्र अष्टभुज पाठक निवासी बीरपुर थाना भारकोल को जनपद गाजीपुर का नाम प्रकाश में आया है।

दोनों फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने 25000 का पुरस्कार घोषित किया है ।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द दोनों कुख्यात बदमाश को गिरफ्तारी की जाएगी तथा पकड़े गए साजिशकर्ता राजनाथ उर्फ राजू को धारा 394, 411, 120 बी आईपीसी में जेल भेजा गया।

इस सफलता में शामिल दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, क्राइम ब्रांच के सुनील तिवारी, आशुतोष सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, विनय कुमार ,उप निरीक्षक सुरेंद्र दुबे ,सर्वेश प्रजापति, रोहित सिंह, कैलाश जायसवाल, वैभव सिंह, रंजीत सिंह, रामानंद यादव शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !