प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में नवीन चिकित्सा प्रभारी ने किया पदभार ग्रहण
जमानियां / गाज़ीपुर- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया के नवीन प्रभारी रविरंजन ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
फ़ोटो-नवीन चिकित्सा प्रभारी डॉ रविरंजन व पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ0 रुद्रकांत सिंह
और साथ ही नवीन चिकित्सा प्रभारी डॉ रविरंजन ने पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ रुद्रकांत के साथ उन्होंने ओपीडी‚ औषधि वितरण कक्ष‚ प्रसव कक्ष‚ डॉक्टर आवास आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी सुविधाएँ मौजूद है। जिससे मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सकता है। कुछ कमियां मिली है जिसे ठीक करा लिया जाएगा।
डॉक्टर का आवास पूरी तरह से जरजर है। जिसे दुरूस्त कराने के निर्देश दिये गये है। बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत कार्य को संपादित करना उनकी प्रमुखता में शामिल है।
जो डॉक्टर और कर्मचारी कार्य अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे है। वे सचेत हो जाए और समय से अपने दायित्वों का निर्वहन करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।


