Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविद्युत विभाग द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान में एक लाख आठ हजार की राजस्व वसूली

जमानियां/ जमानिया-  स्थानीय क्षेत्र स्थित विद्युत वितरण खंड की टीम द्वारा नगर क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर मंगलवार की दोपहर चेकिंग अभियान चलाया गया।

फ़ोटो-स्टेशन बाजार में चेकिंग अभियान में विद्युत विभाग टीम व अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र 
जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा की चेकिंग की खबर जैसे ही दुकानदारों को हुई तो दुकान संचालक दुकान बंद कर नौ दो ग्यारह हो गये। विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान में स्टेशन बाजार, सब्जी मंडी, प्रशांत नगर कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर की गयी।

जिस दौरान एक लाख आठ हजार की राजस्व वसूली की गयी। और वही 15 लोगों का कनेक्शन विच्छेदन किया गया। विद्युत विभाग द्वारा विभाग कि ओर से चेकिंग अभियान जिससे स्टेशन बाजार में हड़कंप मचा रहा। 

इस संबंध में अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र ने बताया कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक लाख आठ हजार की राजस्व वसूली की गई है तथा 15 लोगों का विद्युत विच्छेदन किया गया है। और वहीं 5 लोगों का भार वृद्धि की गई है और सात लोगों का घरेलू कनेक्शन से वाणिज्यिक कनेक्शन किया गया है। उन्होंने बकायेदारों से  बिल का भुगतान करने की अपील की।

इस अवसर पर एसडीओ विजय कुमार यादव‚ अवर अभियंता इन्द्रजीत पटेल, पीयूष कुमार, बंटी तिवारी, एहसानुलहक‚ जन्नत‚ सुनील‚ मुकेश‚ विक्की चौरसिया सहित अन्य विद्‍युत कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !