नगर पालिका प्रशासन ने नगर के लोगो को सुरक्षित रखने के लिए दिया गया दवा से भरा पैकेट
जमानिया/ गाजीपुर- कोविड-19 महामारी से संक्रमण और उससे होने वाली बीमारी से लोगो को सुरक्षित रखने के लिए बुद्धवार को नगर पालिका विभाग द्वारा स्थानीय लोगो को दवाओं से भरा पैकेट वितरित किया गया।
जिसमें बुख़ार आने पर , पैरासीटामोल टैबलेट, एंटीबायोटिक , विटामिन्स, मास्क,और हैण्ड सेनेटाइजर आदि लोगो को दिया गया।
जिस दौरान अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबूर ने लोगो को बताया कि (कोरोना) कोविड-19 महामारी से संक्रमण और उससे होने वाली बीमारी से लोगो को सुरक्षित रखने सरकार हर प्रकार से लोगो की सहायता कर रही है और हमे भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लॉक डाउन का पालन करना चाहिए,
उक्त मौके पर नगर अध्यक्ष एहसान जफर रूमान, विजय शंकर राय, नारायण दास , विनय कुमार पाण्डेय लेखपाल, इम्तियाज उर्फ बब्बी, दानिश मंसूरी , एजाज , गोपी प्रसाद गुप्ता, जैय्याद अंसारी,


