Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान की मौत

ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान की मौत

ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान की मौत गार्ड ऑफ ऑनर बाद जमानिया के बलुआ घाट पर पूर्ण सम्मान के किया गया दाह संस्का

फोटो- मृतक जवान को अंतिम सलामी देते सेना के जवान
जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात रामप्रवेश यादव (38) का ड्यूटी के दौरान मौत के बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास पहुंचा। जहां डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र चौधरी 13 जवानों के साथ पैतृक निवास लाया गया।

जवान पुत्र की मौत की ख़बर मिलते ही परिवार के लोगो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, माता-पिता के आँखों से आशु रुक ही नहीं रहे थे। मृत जवान को पूर्ण सम्मान के साथ जमानिया के बलुआ घाट लाया गया और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नी उनके पिता ने दी। जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान  

रामप्रवेश यादव कोलकाता के बांग्लादेश बार्डर पर खंडवा बीओपी पर 78 बटालियन में तैनात था। वह रविवार रात्रि 12 बजे पेट्रोलिंग के लिए निकला था और कैंप में वापस नहीं पहुंचा। उसी दिन शाम को पिता दीनानाथ यादव के मोबाइल पर सूचना मिला कि रामप्रवेश ड्यूटी पर गया था और वापस नहीं आया है।

फोटो- मृतक जवान की पार्थिव शरीर को देखने के लिए लगी भीड़

यह सुनकर उनके पिता सहित परिवार के लोग विचलित हो गये तथा उन्होंने अवगत कराया कि आप लोग ही कुछ बता सकते है। वह घर पर नहीं आया है। जिसके बाद खोजबीन की गई तो उसका शव सोमवार की सुबह करीब 9ः30 बजे नदी के किनारे मिला। जिसकी सूचना बटालियन में फिर रामप्रवेश के घर दी गयी।

जवान की अंतिम विदाई पर उमड़ा जनशैलब 

रामप्रवेश यादव (38) का ड्यूटी के दौरान मौत के बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास बहादुरपुर दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे ही शव के आखिरी दर्शन के  पूरा हुजूम उमड़ आया पूरा माहौल गमगीन था और सबकी आंखें नम हो गई।

जब तक सूरज चांद रहेगा‚ रामप्रवेश तेरा नाम रहेगा‚ अमर रहे सहित कई गगनभेदी नारे लगाए गए और लोगों ने बहादुरपुर के लाल को अंतिम विदाई दी। डिप्टी कमांडेंट नरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में आए जवानों ने सलामी देकर और फायरिंग कर अपने साथ को अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर विधायक सुनीता सिंह‚ तहसीलदार घनश्याम, क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य, एसएसआई विरेन्द्र कुमार राय, नपा चेयरमैन, ईओ अब्दुल सब्बुर, ऋषि यादव ,शिवमुनि यादव, अनिल यादव, राहुल राज सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !