ग़ाज़ीपुर- समाजवादी पार्टी लोहिया भवन पर महेवा ग्राम के चार बार ग्राम प्रधान संतोष कुशवाहा ने बसपा का दामन छोड़ सपा में आ गये।
![]() |
| फ़ोटो- जिला पार्टी कार्यालय पर संतोष कुुुशवाहा को पार्टी जॉइन करते जिलाध्यक्ष और साथ मे मौजूद पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह |
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने समाजवादी टोपी और माला पहना कर एक दर्ज़न बीडीसी सदस्य और सैकड़ो लोगो को साथ लेकर आये महेवा ग्राम प्रधान को सपा जॉइन करवाया। वही संतोष कुशवाहा ने अपने भवह को सपा के झंडे तले जमानियाँ के ब्लॉक प्रमुख के लिए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव को आवेदन दिया। इस दौरान संतोष कुशवाहा के साथ आये हुए लोगो का स्वागत करते हुए रामधारी यादव ने कहा कि जिस हौसले और जोश के साथ आपने पार्टी जॉइन किया है उसी तरह पार्टी भी आपके साथ कदम से कदम मिला कर साथ चलेगी।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि संतोष कुशवाह एक ईमानदार और ऊर्जावान हैं इनके आने से पार्टी को एक मजबूति मिलेगी और पार्टी भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इनके साथ हमेशा खड़ा रहेगी। इस मौके पर पूर्वमंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, सद्दाम खान, टुन्ना यादव,रामचीज़ यादव,अम्बरीष यादव,बिहारी यादव,रिशु सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
नज़रुल अंसारी की रिपोर्ट


