Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहोली पर्व को लेकर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा...

होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा ने की बैठक

नंदगंज (गाजीपुर) स्थानीय क्षेत्र के बरहपुर ग्राम पंचायत भवन पर शनिवार को सायं 6 बजे होली पर्व को लेकर शान्ति व्यवस्था को  बैठक आहूत की गयी।

फ़ोटो-होली पर्व को लेकर क्षेत्र मेंं शांति व्यवस्था बैठक में लोगों को समझाते कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय

जिस दौरान क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा गौरव कुमार तथा थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने ग्रामवासियों एवं पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के समक्ष होली का त्योहार तथा पंचायत चुनाव शान्तिपूर्वक ढंग से  मनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश के साथ प्रेमभाव व भाईचारें के साथ मनाने की अपील की।

साथ ही कहाँ कि होलिका दहन तथा रंगों का त्योहार होली में आपसी समझ के साथ कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की गाइड लाइन का अवश्य पालन करते हुए मनायें।कहीं भी कोई दिक्कत हो तो पुलिस प्रशासन को सूचित करें, तत्काल मदद मिलेगी। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने अपना और सीओ. का फोन नम्बर देते हुए कहा कि आप की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन क्षेत्र में सदैव चक्रमण करता रहेगा।

विवाद की आशंका व विवाद को देखते ही तत्काल इन नम्बरों पर सूचना दीजिये।बैठक को नंदगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामसेवक जायसवाल, विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित करते हुए होली त्योहार को भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

बैठक में निवर्तमान प्रधानपति मुन्ना सिंह, सबलू सिंह, पंकज जायसवाल , लवकुश गुप्ता,जय प्रकाश तिवारी, लल्लन सिंह, गौरव सिंह तथा प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव आदि काफी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !