जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय नगर के लोदीपुर शैफ इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने एल0 टी0 विधुत तार शॉर्टसर्किट होकर जोरदार आवाज के बाद टूटकर सड़क पर गिर गया जिसके कारण स्थानीय लोगो मे प्रत्येक समय दहशत व्याप्त रहेता है।
अचानक एल0 टी0 विधुत शॉर्टसर्किट होने के बाद जोरदार आवाज के बाद टूटकर सड़क पर तार में आग देखकर लोगो मे अफरा तफरी मच गयी संयोग अच्छा था कि कोई राहगीर उस वक्त वहाँ नही था नही तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।
वहीं स्थानीय नागरिक शैफ खान, राजन प्रजापित, अनिल चौधरी, दिलीप वर्मा, विनोद चौधरी, तरुण गुप्ता, अजय यादव, सारांश श्रीवास्तव, आदि लोगो ने बताया कि यहाँ लोगो और राहगीरो के ऊपर मौत की तलवार हमेसा उनके सिर पर लटकी रहेती है और कभी भी किसी की जान जा सकती है।


