Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरछात्रसंघ चुनाव नामांकन के प्रथम दिन 11 प्रत्याशीयो ने लिया नामांकन पत्र

छात्रसंघ चुनाव नामांकन के प्रथम दिन 11 प्रत्याशीयो ने लिया नामांकन पत्र

जमानियां/ गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव के नामांकन पत्र डुगडुगी बजाते ही महाविद्यालय निर्धारित दिनांक 15 मार्च के  प्रथम दिन सोमवार को कुल ग्यारह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे गये।

जिस दौरान चुनाव अधिकारी द्वितीय एवं मीडिया प्रभारी डॉ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के चार नामांकन पत्र दिये गए है जिसमे  अध्यक्ष पद हेतु कुल चार प्रत्याशियों शुभम सिंह, भूपेंद्र कुशवाहा‚ गोपाल यादव एवं मनीष सिंह‚ उपाध्यक्ष पद पर माजिद खान तथा सतीश यादव‚

वही महामंत्री पद हेतु एक प्रत्याशी हेमन्त कुमार सिंह , पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पासवान‚ मु.आज़ाद अली‚ रामजी वर्मा तथा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद हेतु एक प्रत्याशी पीयूष विश्वकर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा।

चुनाव अधिकारी प्रथम डॉ अरुण कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की प्रति उपलब्ध कराई गई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें अभ्यर्थन निरस्त तक की स्थिति बन सकती और सभी प्रत्याशी इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को वोटर लिस्ट महाविद्यालय चुनाव कार्यालय से उपलब्ध कराई जाएगी। जिन्होंने नामांकन पत्र खरीदा है वे कार्यालय से संपर्क कर वोटर लिस्ट प्राप्त कर लें।

डॉ.शास्त्री ने मुख्य अनुशास्ता डॉ.राकेश कुमार सिंह को शीघ्रता से परिचय पत्र के सत्यापन की कर्यवाई संपादित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार एवं महाविद्यालय परिवार के सक्रिय सहयोग से शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी कृत संकल्पित हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !