जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहें अभियॉन अन्तर्गत स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के तीन अलग अलग स्थानों से पशु तस्कर‚ एक अवैध असलहा संग और मोटरसाइकिल के साथ 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार ।
उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी ने रविवार की दोपहर 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर नरसिंहपुर नहर पुलिया से एक एक वाहन में 3 गाय सहित पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया हैं जिसमें अमरजीत पासवान व झम्मन पासवान निवासी बड़की नौदर थाना करण्डा तथा नीतीश यादव निवासी जोरार थाना रामगढ़ बिहार को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक सेनापति सिंह मय हमराह 3:30 बजे शाम देवढ़ी गांव जाने वाली सड़क से जा रहे 25 किलो गौमांस के साथ मुख्तार अली, इम्तियाज व मुन्ना नाई निवासीगण बड़ौरा थाना रामगढ़ बिहार को गिरफ्तार किया।
वरिष्ट उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता,उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार मय हमराह 12:30 बजे दोपहर में रामपुर फूफुआव चट्टी पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल व एक अदद कट्टा मय कारतूस के साथ आनन्द गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता निवासी दिलदारनगर व रामकुमार वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी सुहाव थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल को हम लोगों ने दिलदारनगर से चोरी की है।
इस बाबात पूछे जाने पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। यह लंबे समय से पशु तस्करी के कार्य में लिप्त थे। वही अवैध असलहा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में विभिन्न स्थानों पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार,उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता,उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सेनापति सिंह कास्टेबल प्रदीप कुमार,धीरेन्द्र यादव,नवीन यादव,विनोद सोनकर,विवेक पांडे,मिथलेश कुमार,फ़ुजैल आदि मौजूद रहे।


