Friday, July 3, 2026
Homeक्राइमशोषण:- नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ बनाता रहा शारीरिक संबंध

शोषण:- नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ बनाता रहा शारीरिक संबंध

चिरैयाकोट /थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की युवती को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर गैर जनपद भगा ले गया।और उसने युवती को डरा धमकाकर शादी की और एक कमरे बंद करके 20 दिन तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच युवती किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से भाग निकली। पीड़िता की मां युवती संग थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया ।

जानकारी के अनुसार
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासनी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 22 वर्षीया बेटी को 15 अप्रैल को चिरैयाकोट नगर के युशुफाबाद मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलवाने के नाम पर बहला फुसला कर आजमगढ़ भगा ले गया, जहां एक कमरे में बंद करके शारीरिक शोषण किया गया। युवती के विरोध करने पर डरा धमका कर शादी भी कर ली, जिसके बाद 20 दिन तक शारीरिक शोषण किया। इस बीच किसी प्रकार से युवती आरोपी के चंगुल से फरार होकर अपने घर पहुंची तथा अपने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस सम्बंधित धाराओं में केश दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !