Friday, July 3, 2026
Homeक्राइमजमानियाँ ससुर ने पुत्र वधू को पीटकर किया घायल वाराणसी रेफर

जमानियाँ ससुर ने पुत्र वधू को पीटकर किया घायल वाराणसी रेफर

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव में शनिवार की शाम करीब 3 बजे पारिवारिक विवाद को लेकर कहा सुनी मे ससुर ने अपने पुत्र वधू को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गम्भीर स्थिति को देख चिकित्सक ने घायल महिला को वाराणसी रेफर कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार जयूनाथ चौधरी की पत्नी मीरा देवी (38) को उनके ससुर गंगाधर पासी ने पारिवारिक विवाद के चलते लोहे के रोड मारकर घायल कर दिया। महिला के पुत्र अजीत ने बताया कि परिवार में आए दिन विवाद होता था। इसी क्रम में आज जब मैं घर पर सो रहा था। तो मेरी माता मीरा देवी को दादा गंगाधर ने लोहे के रोड से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की सहायता से उसे नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया कि पिता दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करते है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि महिला के सर, नाक एवं चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिस कारण से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !